दो माह से लापता युवक राजस्थान बॉर्डर से सकुशल बरामद, परिजनों ने लक्सर पुलिस का जताया आभार लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने आधुनिक तकनीक और सक्रिय पुलिसिंग के दम पर करीब दो माह से लापता युवक को राजस्थान बॉर्डर से सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। युवक के घर लौटने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार ग्राम मख्याली कला निवासी जॉनी पुत्र घसीटू सिंह करीब दो माह पूर्व बिना बताए घर से चला गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं…
Author: Lokesh Kumar
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ी कला निवासी 48 वर्षीय सतपाल पुत्र इलमचंद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। जानकारी के अनुसार, सतपाल 4 अप्रैल 2026 को दवा लेने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। लापता सतपाल की लंबाई करीब 6 फीट है। उनके बाल सफेद…
लोकेश कुमार पत्रकार हरिद्वार। प्रभारी सचिव वीके संत ने बुधवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कोई भी गर्भवती एवं धात्री महिला पंजीकरण और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। समाज कल्याण विभाग में विभिन्न पेंशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने पात्र लोगों तक समय पर लाभ पहुंचाने और कार्यालयों में…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। भोगपुर गांव में जंगली जानवरों द्वारा लगातार फसलें नष्ट किए जाने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को वन विभाग की टीम गांव पहुंची तो किसानों ने फसल नुकसान पर नाराजगी जताते हुए मुआवजा और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। किसानों का कहना है कि कर्ज लेकर खेती करने के बावजूद जंगली जानवर उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। किसान नंदराम ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। वर्ष 2025 में तैनात किए गए छह प्रहरियों में से पहले केवल तीन ही कार्यरत…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। लक्सर वन क्षेत्र के भोगपुर गांव में जंगली जानवरों द्वारा फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाए जाने से किसानों में नाराजगी व्याप्त है। मंगलवार को वन दरोगा अनीश सैनी और वन विभाग के कर्मचारी गांव के कृषि क्षेत्र में पहुंचे तो ग्रामीणों ने फसल नुकसान की समस्या को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जंगली जानवर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भोगपुर निवासी किसान नंदराम ने बताया कि किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं और दिन-रात खेतों…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। खानपुर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना खानपुर पुलिस ने ग्राम गिद्दावाली में छापेमारी कर जगमेर सैनी (59 वर्ष) पुत्र बलसिंह निवासी गिद्दावाली को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। सुल्तानपुर आदमपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मालवाहक रेड़ा चालक की मौत हो गई। हादसे में सुल्तानपुर आदमपुर निवासी आसिफ पुत्र यूनुस की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, आसिफ रोज की तरह मंगलवार सुबह मालवाहक रेड़ा लेकर काम पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक रेड़ा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। …
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। रणसूरा गांव में जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में लक्सर पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। न्यायालय के आदेश पर उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था और गांव में ढोल पिटवाकर मुनादी भी कराई गई थी। लक्सर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया है कि 14 मई 2026 को रणसूरा निवासी गुफरान ने अपने चाचा समेत अन्य लोगों पर मारपीट और फायरिंग का आरोप…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसोदारपुर में सड़क पर भैंस बांधने और बुग्गी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों में मेहरबान, इरफान, वाजिद और नवाब निवासी ग्राम…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। लक्सर पुलिस ने बंद मकान में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पानी की मोटर और सरिया के टुकड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार ढाढेकी ढाणा मजाहिदपुर निवासी चंद्रशेखर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 जून की रात अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर पानी की मोटर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मैनुअल और डिजिटल…

