लोकेश कुमार पत्रकार

लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसोदारपुर में सड़क पर भैंस बांधने और बुग्गी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो गई।

सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपियों में मेहरबान, इरफान, वाजिद और नवाब निवासी ग्राम जसोदारपुर शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share.
Leave A Reply