लोकेश कुमार पत्रकार 

 

लक्सर। रणसूरा गांव में जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में लक्सर पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। न्यायालय के आदेश पर उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था और गांव में ढोल पिटवाकर मुनादी भी कराई गई थी।

 

लक्सर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया है कि 14 मई 2026 को रणसूरा निवासी गुफरान ने अपने चाचा समेत अन्य लोगों पर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में मुख्य आरोपी अनीश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी फरार थे।

 

  • लगातार दबिश और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी जाहिद (66 वर्ष) निवासी रणसूरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Share.
Leave A Reply