लोकेश कुमार पत्रकार 

लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ी कला निवासी 48 वर्षीय सतपाल पुत्र इलमचंद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

 

जानकारी के अनुसार, सतपाल 4 अप्रैल 2026 को दवा लेने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी।

 

लापता सतपाल की लंबाई करीब 6 फीट है। उनके बाल सफेद और काले मिश्रित हैं। लापता होने के समय उन्होंने गुलाबी रंग की शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहन रखी थी।

 

परिजनों ने सतपाल का पता बताने या उनकी सकुशल बरामदगी में मदद करने वाले व्यक्ति को उचित नकद इनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

संपर्क: 9411112837

Share.
Leave A Reply