लोकेश कुमार पत्रकार 

लक्सर। भोगपुर गांव में जंगली जानवरों द्वारा लगातार फसलें नष्ट किए जाने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को वन विभाग की टीम गांव पहुंची तो किसानों ने फसल नुकसान पर नाराजगी जताते हुए मुआवजा और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।

 

किसानों का कहना है कि कर्ज लेकर खेती करने के बावजूद जंगली जानवर उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। किसान नंदराम ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। वर्ष 2025 में तैनात किए गए छह प्रहरियों में से पहले केवल तीन ही कार्यरत रहे और 15 जून 2026 को उन्हें भी हटा लिया गया।

 

ग्रामीणों ने वन विभाग से फसल नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा देने तथा जंगली जानवरों से बचाव के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की।

 

वहीं वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि किसानों के मुआवजे से संबंधित सभी आवेदन अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी के बावजूद विभाग किसानों के सहयोग से फसलों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

Share.
Leave A Reply