लोकेश कुमार पत्रकार
लक्सर। खानपुर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना खानपुर पुलिस ने ग्राम गिद्दावाली में छापेमारी कर जगमेर सैनी (59 वर्ष) पुत्र बलसिंह निवासी गिद्दावाली को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टी उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


