लोकेश कुमार पत्रकार लकसर लक्सर। लक्सर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बुक्कनपुर के कई ग्रामीण सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय जाने से पहले गांव में एकत्र हुए और मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी। ग्रामीणों ने बताया कि वे सरकारी आवास आवंटन प्रक्रिया से संबंधित अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार से मिलने जा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले शिकायती पत्र के अनुसार शिकायतकर्ताओं ने ग्राम प्रधान सुशील कुमार पर सरकारी आवास आवंटन प्रक्रिया में अनियमितता तथा धनराशि मांगने जैसे आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि जांच के दौरान पात्र पाए जाने के बावजूद कुछ लोगों को…
Author: Lokesh Kumar
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच अब सामाजिक न्याय पार्टी (जनादेश) ने भी हरिद्वार जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर अपनी चुनावी तैयारियों का आगाज कर दिया है। लक्सर में आयोजित पार्टी की बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और विभिन्न समाजों के लोगों ने भाग लिया। बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और मिशन-2027 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक…
लोकेश कुमार पत्रकार रुड़की। हाल ही में गठित जन निर्माण पार्टी (जेएनपी) ने अपनी औपचारिक घोषणा के बाद पहला सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में खानपुर विधायक उमेश कुमार, पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया शर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े नेताओं तथा बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया। इस दौरान करीब 500 लोगों ने जन निर्माण पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उमेश कुमार ने कहा कि जन निर्माण पार्टी में शामिल होने वालों में विभिन्न राष्ट्रीय दलों से जुड़े लोग भी शामिल हैं, जिससे पार्टी को नई…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने अपने कैंप कार्यालय पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और आम लोगों की बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए लोगों से अपने मतदान अधिकार के प्रति जागरूक रहने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक मोहम्मद शहजाद ने आरोप लगाया कि एसआईआर (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के माध्यम से मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें और आवश्यक…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच लक्सर की राजनीति में सैनी समाज ने अपनी राजनीतिक दावेदारी मजबूत करते हुए बड़ा संदेश दिया है। लक्सर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाज के प्रतिनिधियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी का ऐलान किया और स्पष्ट कहा कि इस बार लक्सर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सैनी समाज अपना दावा पेश करेगा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. विजय सैनी ने कहा कि सैनी समाज वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। अब समय…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। लक्सर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में उस समय हलचल मच गई, जब सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक साथ पार्टी की सदस्यता छोड़ने की घोषणा कर दी। सदस्यता छोड़ने वाले लोगों ने दावा किया कि वे प्रमोद खारी के समर्थक हैं और भविष्य में भी उनके साथ ही रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रमोद खारी उनके नेता हैं और वे जिस भी राजनीतिक दल में जाएंगे, सभी समर्थक उसी दल की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने भाजपा छोड़ने के प्रमोद खारी के निर्णय का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि उनका यह…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर/हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद खारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसी व्यक्तिगत स्वार्थ या पद की इच्छा से प्रेरित नहीं, बल्कि उत्तराखंड और लक्सर की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी तथा अंतरात्मा की आवाज़ पर लिया गया है। प्रमोद खारी ने अपने बयान में कहा कि उत्तराखंड आज बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और अफसरशाही जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उनका आरोप है कि आम जनता की आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं है और युवाओं की उम्मीदें लगातार टूट रही हैं। साथ…
लक्सर। लक्सर तहसील क्षेत्र के ग्राम दाबकी कलां निवासी बाबूराम ने अपनी 105 वर्षीय मां रामकली के साथ जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पिछले 13 वर्षों से वह तहसील और न्यायालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका। बाबूराम के अनुसार, करीब 13 वर्ष पहले उनकी मां रामकली ने गांव के ही विनोद धोबी पुत्र रभल से 1.20 लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। इसके बदले चार बीघा जमीन का इकरारनामा किया गया था। उनका आरोप है कि लगभग 14 महीने…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर/पथरी। पथरी क्षेत्र में नाबालिग से कथित गैंगरेप के मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि शनिवार तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के साथ पथरी थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करेगी। लक्सर विधानसभा प्रभारी इकराम हसन ने कहा कि यह घटना बेहद गंभीर है और पूरे क्षेत्र को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को जल्द न्याय…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। सुल्तानपुर आदमपुर में नाबालिग लड़की के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए लक्सर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले में नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाकियू (क्रांति) के पदाधिकारियों ने कहा कि नाबालिग के साथ हुई यह घटना बेहद शर्मनाक और…

