लोकेश कुमार पत्रकार

 

लक्सर। सुल्तानपुर आदमपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मालवाहक रेड़ा चालक की मौत हो गई। हादसे में सुल्तानपुर आदमपुर निवासी आसिफ पुत्र यूनुस की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

जानकारी के अनुसार, आसिफ रोज की तरह मंगलवार सुबह मालवाहक रेड़ा लेकर काम पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक रेड़ा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि आसिफ मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Share.
Leave A Reply