दो माह से लापता युवक राजस्थान बॉर्डर से सकुशल बरामद, परिजनों ने लक्सर पुलिस का जताया आभार

 

लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने आधुनिक तकनीक और सक्रिय पुलिसिंग के दम पर करीब दो माह से लापता युवक को राजस्थान बॉर्डर से सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। युवक के घर लौटने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

 

पुलिस के अनुसार ग्राम मख्याली कला निवासी जॉनी पुत्र घसीटू सिंह करीब दो माह पूर्व बिना बताए घर से चला गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने कोतवाली लक्सर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान युवक की लोकेशन राजस्थान बॉर्डर के पास मिलने पर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और उसे सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

इस अभियान में उपनिरीक्षक दीपक चौधरी, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार और हेड कांस्टेबल रियाज अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। युवक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार जताया।

Share.
Leave A Reply