लोकेश कुमार पत्रकार
हरिद्वार। प्रभारी सचिव वीके संत ने बुधवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कोई भी गर्भवती एवं धात्री महिला पंजीकरण और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। समाज कल्याण विभाग में विभिन्न पेंशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने पात्र लोगों तक समय पर लाभ पहुंचाने और कार्यालयों में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश भी दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए नलिनीत घिल्डियाल, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


