Author: Lokesh Kumar

लोकेश कुमार पत्रकार  लक्सर। आगामी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर लक्सर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व कांग्रेस नेता जितेंद्र पंवार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि छात्रों को व्यवस्थित रूप से देहरादून पहुंचाने की तैयारियां की जा रही हैं। काजी निजामुद्दीन ने दावा किया…

Read More

लोकेश कुमार पत्रकार  लक्सर। दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल (संबद्ध प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल, उत्तराखंड) का शपथ ग्रहण समारोह, व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। समारोह में विजेंद्र पांचाल ने अध्यक्ष, मुकेश अग्रवाल एवं वरुण पुंडीर ने महामंत्री, सौरभ कश्यप ने कोषाध्यक्ष तथा अमन चौधरी ने मीडिया प्रभारी सहित अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान व्यापारियों के हितों, संगठन की मजबूती और स्थानीय व्यापार से जुड़ी समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा…

Read More

लोकेश कुमार पत्रकार  लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने समय रहते उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहरबान पुत्र हुसैन, निवासी धनपुरा थाना पथरी तथा मुस्तकीम पुत्र मुनफैत, निवासी वार्ड नंबर-8, सलेमपुर बक्काल, कोतवाली लक्सर के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस…

Read More

लोकेश कुमार पत्रकार  लक्सर। कोतवाली लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला निवासी प्रेम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ जान से मारने की धमकी और तमंचे से फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के राजा पुत्र पवन, टीटू पुत्र पप्पू और जीतू पुत्र नीतू ने पहले दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। 6 जुलाई को मुकदमा वापस लेने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान राजा ने…

Read More

लक्सर तहसील में पानी का संकट, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रहे फरियादी लक्सर। भीषण गर्मी के बीच लक्सर तहसील परिसर में पीने के पानी की गंभीर समस्या से फरियादी, अधिवक्ता और आमजन परेशान हैं। तहसील में प्रतिदिन सैकड़ों लोग विभिन्न कार्यों से पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें पीने के पानी तक के लिए भटकना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि परिसर में लगे वाटर कूलर लंबे समय से बंद पड़े हैं और पानी के टैंकर भी खाली हैं। वहीं हैंडपंप खराब होने के कारण शौचालयों में भी पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे गंदगी फैलने और संक्रमण…

Read More

लोकेश कुमार पत्रकार  लक्सर। लक्सर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे में खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला निवासी 16 वर्षीय समद पुत्र नूर अली की मिर्जापुर सादात के पास तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चलाए गए रेस्क्यू अभियान में किशोर का शव पानी से बरामद किया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और तहसीलदार दीवान…

Read More

लोकेश कुमार पत्रकार  लक्सर। दरगाहपुर गांव में सड़क निर्माण को लेकर चल रहे विवाद पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय वर्मा और वर्ष 2027 में लक्सर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण सैनी ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण सैनी ने कहा कि दरगाहपुर गांव में सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं का मामला लंबे समय से चर्चा में है। उनका कहना है कि मौजूदा विधायक मोहम्मद शहजाद इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक बता रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि एक पत्रकार विधायक…

Read More

लोकेश कुमार पत्रकार  लक्सर। लक्सर अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह चंदन पैलेस में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने शिरकत की और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने कहा कि न्याय व्यवस्था की मजबूती बार और बेंच के आपसी विश्वास, सम्मान और समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन संवाद, संयम और मध्यस्थता के माध्यम…

Read More

लोकेश कुमार पत्रकार  लक्सर। ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उत्तराखंड (अमजा) की हरिद्वार जनपद इकाई की बैठक जिला पंचायत सभागार में प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश तौमर के आकस्मिक निधन के बाद संगठन के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से चंचल तौमर को हरिद्वार जनपद अध्यक्ष, संजय लाम्बा को महासचिव तथा प्रमेन्द्र नारायण को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, लक्सर इकाई में जाने आलम को अध्यक्ष, दीपक कुमार को महासचिव और मोहम्मद साजिद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष ने…

Read More

लोकेश कुमार पत्रकार  लक्सर। सेठपुर निवासी एक युवक ने गांव के चार युवकों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read More