लोकेश कुमार पत्रकार
लक्सर। सेठपुर निवासी एक युवक ने गांव के चार युवकों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


