लोकेश कुमार पत्रकार 

लक्सर। दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल (संबद्ध प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल, उत्तराखंड) का शपथ ग्रहण समारोह, व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया।

 

समारोह में विजेंद्र पांचाल ने अध्यक्ष, मुकेश अग्रवाल एवं वरुण पुंडीर ने महामंत्री, सौरभ कश्यप ने कोषाध्यक्ष तथा अमन चौधरी ने मीडिया प्रभारी सहित अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान व्यापारियों के हितों, संगठन की मजबूती और स्थानीय व्यापार से जुड़ी समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम में खानपुर विधायक उमेश कुमार, लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, नगर पालिका परिषद लक्सर अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ नीटू, जिला अध्यक्ष विशाल गर्ग (व्यापार मंडल), रविंद्र सिंह आनंद सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Share.
Leave A Reply