लोकेश कुमार पत्रकार
लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने समय रहते उन्हें पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहरबान पुत्र हुसैन, निवासी धनपुरा थाना पथरी तथा मुस्तकीम पुत्र मुनफैत, निवासी वार्ड नंबर-8, सलेमपुर बक्काल, कोतवाली लक्सर के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक विपिन कुमार और यशवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।


