लक्सर तहसील में पानी का संकट, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रहे फरियादी

लक्सर। भीषण गर्मी के बीच लक्सर तहसील परिसर में पीने के पानी की गंभीर समस्या से फरियादी, अधिवक्ता और आमजन परेशान हैं। तहसील में प्रतिदिन सैकड़ों लोग विभिन्न कार्यों से पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें पीने के पानी तक के लिए भटकना पड़ रहा है।

 

अधिवक्ताओं का आरोप है कि परिसर में लगे वाटर कूलर लंबे समय से बंद पड़े हैं और पानी के टैंकर भी खाली हैं। वहीं हैंडपंप खराब होने के कारण शौचालयों में भी पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे गंदगी फैलने और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

 

इस मामले में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) लक्सर ने पानी की किल्लत की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी वाटर कूलर, हैंडपंप और पेयजल आपूर्ति को जल्द सुचारु करने के निर्देश संबंधित विभाग को दे दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहसील परिसर में पानी की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

Share.
Leave A Reply