लोकेश कुमार पत्रकार 

लक्सर। कोतवाली लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला निवासी प्रेम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ जान से मारने की धमकी और तमंचे से फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

पीड़ित का आरोप है कि गांव के राजा पुत्र पवन, टीटू पुत्र पप्पू और जीतू पुत्र नीतू ने पहले दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। 6 जुलाई को मुकदमा वापस लेने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान राजा ने उस पर तमंचे से फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।

 

इससे पहले भी पीड़ित ने 18 मई को इन्हीं आरोपियों पर मोटरसाइकिल से टक्कर मारने और तमंचे से फायर करने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Leave A Reply