लोकेश कुमार पत्रकार 

लक्सर। ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उत्तराखंड (अमजा) की हरिद्वार जनपद इकाई की बैठक जिला पंचायत सभागार में प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश तौमर के आकस्मिक निधन के बाद संगठन के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

 

बैठक में सर्वसम्मति से चंचल तौमर को हरिद्वार जनपद अध्यक्ष, संजय लाम्बा को महासचिव तथा प्रमेन्द्र नारायण को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, लक्सर इकाई में जाने आलम को अध्यक्ष, दीपक कुमार को महासचिव और मोहम्मद साजिद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती पारदर्शिता, सर्वसम्मति और सभी सदस्यों के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश इकाई को अवगत कराने का आह्वान किया।

 

बैठक के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र प्रधान, संस्थापक महासचिव मनीष कांगरान सहित जनपद के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर संगठन के सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Share.
Leave A Reply