लोकेश कुमार पत्रकार 

लक्सर। लक्सर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे में खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला निवासी 16 वर्षीय समद पुत्र नूर अली की मिर्जापुर सादात के पास तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चलाए गए रेस्क्यू अभियान में किशोर का शव पानी से बरामद किया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

घटनास्थल पर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और तहसीलदार दीवान सिंह राणा ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी, नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

Share.
Leave A Reply