लोकेश कुमार पत्रकार लकसर 

लक्सर। लक्सर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बुक्कनपुर के कई ग्रामीण सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय जाने से पहले गांव में एकत्र हुए और मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी। ग्रामीणों ने बताया कि वे सरकारी आवास आवंटन प्रक्रिया से संबंधित अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार से मिलने जा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले शिकायती पत्र के अनुसार शिकायतकर्ताओं ने ग्राम प्रधान सुशील कुमार पर सरकारी आवास आवंटन प्रक्रिया में अनियमितता तथा धनराशि मांगने जैसे आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि जांच के दौरान पात्र पाए जाने के बावजूद कुछ लोगों को अपात्र घोषित कर दिया गया जबकि अन्य लोगों को पात्र सूची में शामिल किया गया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि आवास आवंटन के नाम पर धनराशि मांगी गई तथा कुछ लोगों से धनराशि लिए जाने का भी दावा किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर पात्र लाभार्थियों को न्याय दिलाने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं में सुरेन्द्र सिंह, समेर चंद, पहल सिंह, नसीम, नावेद, इमराना, मोमिना, सन्नो, पूनम, सुशीला, वीरेन्द्री, प्रमिला, खुशनसीब, गुड़िया, सविता, अनिता, कुसुम, कश्मीरी, नौरती, सुनीता और शिवानी सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

Share.
Leave A Reply