लक्सर। लक्सर तहसील क्षेत्र के ग्राम दाबकी कलां निवासी बाबूराम ने अपनी 105 वर्षीय मां रामकली के साथ जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पिछले 13 वर्षों से वह तहसील और न्यायालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका।
बाबूराम के अनुसार, करीब 13 वर्ष पहले उनकी मां रामकली ने गांव के ही विनोद धोबी पुत्र रभल से 1.20 लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। इसके बदले चार बीघा जमीन का इकरारनामा किया गया था। उनका आरोप है कि लगभग 14 महीने बाद उन्होंने गांव के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में 2.15 लाख रुपये ब्याज सहित लौटा दिए थे।
बाबूराम का आरोप है कि पूरी रकम लौटाने के बावजूद विनोद धोबी ने कथित रूप से धोखाधड़ी कर जमीन अपने नाम करा ली और बाद में बिना कब्जा दिए अन्य लोगों को बेच दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद से वह और उनकी बुजुर्ग मां लगातार तहसील और अदालतों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विवादित भूमि पर कई बार विनोद धोबी और उसके साथियों ने ट्रैक्टर व हैरो चलाकर उनकी खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचाया। बाबूराम का कहना है कि इस संबंध में उनकी ओर से विनोद धोबी व उसके गांव के साथी बिजेंद्र।व आदित्य व अन्य के खिलाफ कोतवाली लक्सर में तीन मुकदमे भी दर्ज हैं। विनोद उसके साथियों को कानून कोई डर नहीं है पीड़ित परिवार का भी कहना है कि हमें इसे जान माल का खतरा है
पीड़ित ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और उनकी मां को न्याय दिलाने की मांग की है।


