लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। लक्सर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसे दबोच लिया गया। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने 8 जुलाई की रात लक्सर क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीकांत (25 वर्ष) पुत्र सुमेर चंद, निवासी वार्ड नंबर-1,…
Author: Lokesh Kumar
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर हरिद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334ए (पुरकाजी–लक्सर–हरिद्वार) के प्रस्तावित चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने परियोजना से प्रभावित होने वाले गांवों की भूमि के क्रय-विक्रय पर राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम की धारा 3ए की अधिसूचना प्रकाशित होने तक अस्थायी रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन के अनुसार यह निर्णय भूमि संबंधी अनियमितताओं और अवैध खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि राजमार्ग निर्माण प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से पूरी की जा सके। इस अवधि में प्रभावित क्षेत्र की भूमि के…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। लक्सर विकासखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने प्रतिभाग करते हुए केंद्र एवं उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर क्षेत्र में खनन पट्टे से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में न्यायालय के आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने संदीप चौधरी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अमित भारद्वाज का आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी फर्म का जीएसटी नंबर बदलकर दूसरी कंपनी का जीएसटी दर्ज कराया गया और उनकी जानकारी के बिना उनकी भूमि से अवैध खनन किया गया। शिकायत के अनुसार, इस कथित धोखाधड़ी से उन्हें करीब 4.25 करोड़ रुपये की रॉयल्टी का नुकसान हुआ। उन्होंने आरोपियों पर धमकी देने का आरोप भी लगाया…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। सेवा सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लक्सर में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) आर.के. सिंह एवं एसीएमओ अनिल वर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ आर.के. सिंह ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत इस प्रकार के विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर जनपद के सभी ब्लॉकों में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, सर्जरी, शिशु रोग, नेत्र रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। पुरानी बाजार पुलिस चौकी को नए भवन में किया गया स्थानांतरित, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस कर्मियों को सौंपी जिम्मेदारी लक्सर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में हरिद्वार पुलिस ने एक अहम कदम उठाया है। लक्सर के मुख्य बाजार में संचालित पुरानी पुलिस चौकी को अब शिव चौक स्थित नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ नई बाजार पुलिस चौकी का उद्घाटन किया और चौकी का…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। लक्सर क्षेत्र के ग्राम बाकरपुर में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशाल मगरमच्छ तालाब से निकलकर एक ग्रामीण के घर में घुस गया। अचानक घर के अंदर मगरमच्छ दिखाई देने से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बाकरपुर निवासी काला पुत्र फूल सिंह के घर के पास स्थित तालाब से रात करीब 10 बजे मगरमच्छ निकलकर घर में पहुंच गया।…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने एक शराब तस्कर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान आकाश पुत्र तेलूराम, निवासी ग्राम डेरा कलाल, कोतवाली लक्सर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा…
लोकेश कुमार पत्रकार लक्सर। पथरी क्षेत्र के गोविंदगढ़ गांव निवासी रीना पत्नी पंकज, अनुभव पुत्र सेवाराम, पंकज पुत्र नैन सिंह और अजीत सिंह ने शुक्रवार को लक्सर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने साथ मारपीट की घटना होने का आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, बीती 1 जून को शाम करीब 5:30 बजे वे एक जमीन को गिरवी रखकर धनराशि लेने के सिलसिले में लक्सर तहसील आए थे। उनका आरोप है कि तहसील मोड़ के पास पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। रीना ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान कालूराम, श्रवण, भागमल, दीपक, शुभम और…
घर में घुसे मगरमच्छ का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू लक्सर। लक्सर क्षेत्र के ग्राम डौसनी में एक घर में मगरमच्छ घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मदनपाल पुत्र जसवंत सिंह के घर से मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद टीम ने मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। रेस्क्यू अभियान में वन विभाग के टीम सदस्य गुरजंट सिंह और भोपाल सिंह की अहम भूमिका रही। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव…

