लोकेश कुमार पत्रकार 

 

लक्सर। सेवा सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लक्सर में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) आर.के. सिंह एवं एसीएमओ अनिल वर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ आर.के. सिंह ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत इस प्रकार के विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर जनपद के सभी ब्लॉकों में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, सर्जरी, शिशु रोग, नेत्र रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया जा रहा है। उनके अनुसार प्रतिदिन लगभग 350 से 400 मरीजों की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शिविर के दूसरे दिन दिव्यांग शिविर एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। साथ ही टीबी मरीजों को लगभग 25 किटों का वितरण भी किया गया। अधिकारियों के अनुसार शिविर का उद्देश्य विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

Share.
Leave A Reply