लोकेश कुमार पत्रकार 

 

लक्सर। लक्सर विकासखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने प्रतिभाग करते हुए केंद्र एवं उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया।

 

राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत, ओमप्रकाश जमदग्नि, जगपाल सिंह, सचिन अग्रवाल, जसवीर सिंह बसेड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, जितेंद्र चौधरी, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट, एबीडीओ शीशपाल राठौर, एडीओ अंशुल राठी सहित समाज कल्याण विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक से अधिक लोगों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Share.
Leave A Reply