लोकेश कुमार पत्रकार
लक्सर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने एक शराब तस्कर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान आकाश पुत्र तेलूराम, निवासी ग्राम डेरा कलाल, कोतवाली लक्सर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में कांस्टेबल संदीप रावत और रविंद्र सिंह शामिल रहे।


