लोकेश कुमार पत्रकार
लक्सर क्षेत्र में खनन पट्टे से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में न्यायालय के आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने संदीप चौधरी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अमित भारद्वाज का आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी फर्म का जीएसटी नंबर बदलकर दूसरी कंपनी का जीएसटी दर्ज कराया गया और उनकी जानकारी के बिना उनकी भूमि से अवैध खनन किया गया।
शिकायत के अनुसार, इस कथित धोखाधड़ी से उन्हें करीब 4.25 करोड़ रुपये की रॉयल्टी का नुकसान हुआ। उन्होंने आरोपियों पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। अमित भारद्वाज का कहना है कि पुलिस से कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


