लोकेश कुमार पत्रकार 

लक्सर। लक्सर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसे दबोच लिया गया।

 

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने 8 जुलाई की रात लक्सर क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीकांत (25 वर्ष) पुत्र सुमेर चंद, निवासी वार्ड नंबर-1, अंबेडकर नगर, कोतवाली लक्सर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

 

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share.
Leave A Reply