घर में घुसे मगरमच्छ का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

 

लक्सर। लक्सर क्षेत्र के ग्राम डौसनी में एक घर में मगरमच्छ घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

 

मदनपाल पुत्र जसवंत सिंह के घर से मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद टीम ने मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

 

रेस्क्यू अभियान में वन विभाग के टीम सदस्य गुरजंट सिंह और भोपाल सिंह की अहम भूमिका रही। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें और तुरंत विभाग को सूचना दें।

Share.
Leave A Reply