जिलाधिकारी ने 07 फरवरी को चलाए जा रहे स्वच्छता मेगा अभियान में सभी जनपद वासियों से भाग लेने की है अपील (फुरकान अंसारी) हरिद्वार 04 फरवरी 2026। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ जनपद बनाने के लिए दिनांक 07 फरवरी को चलाए जा रहे मेगा सफाई अभियान जिसमें एक दिन एक घंटा एक साथ सफाई अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों,कार्य स्थलों उनके…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी)हरिद्वार जनपद के थाना भगवानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनारासी में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से जुड़े कुल 11 वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा सख़्त निर्देश जारी किए गए थे, जिनके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।घटना का संक्षिप्त विवरणदिनांक 01 फरवरी 2026 को रविदास जयंती की शोभायात्रा के सकुशल संपन्न होने के उपरांत शाम लगभग 17:00 बजे ग्राम बिनारासी में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 03/02/2026 को दौराने चेकिंग, कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा लाल पुल पार, नहर पटरी से एक नशा तस्कर को 2.240 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 95/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तनिवासी -ग्राम फलोदी नैटोर, जिला…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 04 फरवरी 2026। भूस्खलन जोखिम प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (ULMMC), विश्व बैंक तथा नॉर्वेजियन जियोटेक्निकल इंस्टिट्यूट (NGI) द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में भारत, नेपाल एवं भूटान से आए प्रतिभागियों ने सहभागिता की।टीम के सदस्यों द्वारा मनसा देवी पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन/ट्रीटमेंट हेतु स्थलीय निरीक्षण किया।इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य भूस्खलन जोखिम आकलन एवं न्यूनीकरण योजना निर्माण तथा आपदा प्रतिरोधकता हेतु सक्षम हस्तक्षेपों के माध्यम से क्षेत्रीय एवं संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करना है।यह एक सप्ताह-व्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम 02 फरवरी 2026 को…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। महिला संबंधी अपराधों को लेकर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सख़्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर क्षेत्र से एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया, जहाँ इलाज के नाम पर एक डॉक्टर द्वारा महिला की मर्यादा का उल्लंघन किया गया। मंगलौर निवासी पीड़िता के पिता ने कोतवाली मंगलौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि डॉ. ने उनकी पुत्री के उपचार के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की। इस संवेदनशील शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। त्वरित कार्रवाई, आरोपी सलाखों के पीछे मामले…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार/देवबंद।सिविल कोर्ट परिसर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649-वीं जयंती श्रद्धा,सम्मान और सामाजिक चेतना के संदेश के साथ मनाई गई।अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को आत्मसात करते हुए भेदभाव-मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता अधिवक्ता ठाकुर रामप्रताप एवं अधिवक्ता गुलशन राय ने की,वहीं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह अधिवक्ता एवं महासचिव राकेश आर्य अधिवक्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर शाजिया नाज एडवोकेट ने संत रविदास महाराज के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिनारसी में रविदास जयंती (दिनांक 01.02.2026) के उपरांत हुए विवाद में दो व्यक्तियों की मृत्यु के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के आधार पर चौकी तेज्जुपुर के प्रभारी सहित एक हेड कांस्टेबल एवं एक कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। जांच रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित पुलिसकर्मी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देने में भी गंभीर लापरवाही बरती…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 3 फरवरी 2026। उत्तराखंड सरकार जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड खत्म करने जा रही है। नई व्यवस्था में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है।विशेष सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले विधानसभा सत्र में मदरसा बोर्ड खत्म करने की घोषणा करते हुए इस वर्ष जुलाई से सभी अल्पसंख्यक संस्थाओं को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अंब्रेला के नीचे लाने और उनकी मान्यता उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से किए जाने की बात कही थी।डॉ पराग ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उक्त बोर्ड…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। विधानसभा ज्वालापुर के मसाई कला गांव में संत शिरोमणि रविदास जयंती के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भंडारा एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर नाच गाना किया। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश रहें। पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने कहा कि हमें अपने जीवन को सफल बनाने और हर कदम पर सफलता प्राप्त करने के लिए गुरु जी के बताए मार्गों पर चलना चाहिए।सत्य, अहिंसा और सच्चाई के मार्ग पर चल कर हम गुरु जी के बताए मार्गो पर ही चल पाएंगे।इस अवसर पर सोमित सम्राट, धर्मपाल, उमेश कुमार, धनपाल,…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। ग्राम सराय स्थित रविदास मंदिर प्रांगण में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री जयंत कुमार एवं लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया की टीम को आमंत्रित किया गया।लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया के टीम प्रभारी अरशद अली के नेतृत्व में आस मोहम्मद, सलमान सहित टीम के अन्य सदस्यों ने जयंती समारोह में उपस्थित होकर गुरु रविदास जी के…

