फुरकान अंसारी संपादक।
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत थाना सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कुल 152 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपने की प्रक्रिया शुरू की है। बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 36 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
थाना सिडकुल पुलिस द्वारा लगातार खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश और रिकवरी का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर C.E.I.R पोर्टल की सहायता से मोबाइल फोन बरामद किए।
पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन में कुछ फोन सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों से आए कर्मचारियों के हैं, जबकि अन्य फोन स्थानीय निवासियों के हैं। जिन लोगों ने अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, उनके चेहरों पर पुलिस की इस पहल से फिर मुस्कान लौट आई।
हरिद्वार पुलिस के इस सराहनीय कार्य की आमजन द्वारा प्रशंसा की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को लावारिस मोबाइल फोन मिले तो उसे तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में जमा कराएं। साथ ही मोबाइल खोने की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
बरामद मोबाइल फोन का विवरण:
iPhone – 02
Oppo – 27
Nothing – 08
Samsung – 25
Realme – 29
Mi – 07
Vivo – 32
OnePlus – 16
Infinix – 06
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
थाना अध्यक्ष अजय शाह
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत
हेड कांस्टेबल विवेक यादव।
Add A Comment


