फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 12/08/2026। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानीपुर विधानसभा के बहादराबाद मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ पृथ्वीराज चौहान चौक से हुआ। भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों, वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की। तिरंगा यात्रा पृथ्वीराज चौहान चौक से प्रारंभ होकर बहादराबाद की विभिन्न कॉलोनियों एवं गांवों की गलियों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में तिरंगे…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 12 अगस्त 2026।कांवड़ मेला-2026 के समापन के उपरांत मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व जनपद हरिद्वार में 12 अगस्त से 18 अगस्त तक कांवड़ पटरी/यात्रा मार्ग, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों तथा हरिद्वार के प्रमुख गंगा घाटों पर जनभागीदारी के आधार पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए जोनल एवं नोडल अधिकारियों को नामित किया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि नामित सभी जोनल एवं नोडल अधिकारी अपने-अपने…
फुरकान अंसारी।हरिद्वार/कलियर। उर्स-2026 को सकुशल एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पिरान कलियर क्षेत्र का विस्तृत यातायात एवं पार्किंग प्लान जारी किया है। श्रद्धालुओं और जायरीनों की भारी भीड़ को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र में यातायात प्रबंधन के लिए 24 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं, जबकि वाहनों की पार्किंग के लिए 13 प्रमुख पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दरगाह परिसर के एक किलोमीटर के दायरे को जीरो जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्थाविभिन्न दिशाओं से…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। 758 वें सालाना उर्स/मेले के मद्देनज़र पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आज पिरान कलियर स्थित हज हाउस में एसपी देहात शेखर सुयाल द्वारा उर्स मेला 2026 ड्यूटी में आये समस्त पुलिल बल, जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, फायर सर्विस, दूरसंचार, बीडीएस दल, अभिसूचना इकाई, पीएसी/ पेरामिलिट्री को ब्रीफ़ किया गया। उक्त ब्रीफिंग में रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेठ और सीओ भगवानपुर सुमित पाण्ड, सीओ रुड़की ओसीन जोशी, सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी, प्रभारी निरीक्षक मेला के.एम. भण्डारी, निरीक्षक अभिसूचना, निरीक्षक यातायात रुडकी, व चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा, दरगाह प्रशासन, इत्यादि लोग मौजूद रहें। ब्रीफिंग में…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 12 अगस्त 2026। कांवड़ मेला 2026 के दौरान किये गये विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण में कई खाद्य पदार्थों के लेबल पर पायी गयी अनियमितताओं तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक (लेबलिंग एण्ड डिस्प्ले) रेगुलेशन 2020 के उल्लिखित अनिवार्य प्राविधानों का पालन ना करने पर 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस जारी किये गये है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग बहादराबाद कांवड़ क्षेत्र, चण्डी घाट कांवड़ क्षेत्र में स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया था तथा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 12 अगस्त 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन के संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों एवं ‘नो मैपिंग (Unmapped)’ श्रेणी के मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 12 अगस्त 2026।विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) रुड़की दीपक रामचन्द्र शेट ने रुड़की विधानसभा क्षेत्र के **बूथ संख्या-55** का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसआईआर के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा **बीएलओ द्वारा किए जा रहे सत्यापन एवं संबंधित अभिलेखों** का जायजा लिया। उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बीएलओ से क्षेत्र में…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 12 अगस्त 2026। शासन के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में 09 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज चौथे दिन *हर घर तिरंगा अभियान* के तहत विकास खंड कार्यालय रुड़की से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली में भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। खंड विकास अधिकारी सुमन कोटियाल ने अवगत कार्य है कि आज विकासखंड रुड़की के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 12 अगस्त 2026। कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सकुशल समापन के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जनपद में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने आमजन, स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडलों से भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होकर जनपद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की है। इसी क्रम में आज…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 12 अगस्त 2026।स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षौल्लास के साथ मनाए जाने के लिए की जानी वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार ने कार्यक्रम निर्धारण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में झंडारोहण के पूर्व देशभक्ति गीत वंदेमातरम का गायन किया जायेगा उसके बाद झंडारोहण तथा झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान गया जायेगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सभी सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में प्रातः 9 बजे…

