फुरकान अंसारी संपादक।

हरिद्वार/खानपुर। हरिद्वार पुलिस महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। कोतवाली खानपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली खानपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को कुछ व्यक्तियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर उसके साथ गलत कार्य किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अभियोग संख्या 85/2026 के तहत पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, कोतवाली खानपुर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और सुरागरसी करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गोवर्धनपुर क्षेत्र के धर्मपुर से एक आरोपी को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सजाकत, निवासी ग्राम जोग्गावाला, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

उपनिरीक्षक सूरत शर्मा

हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह

कांस्टेबल महावीर सिंह।

Share.
Leave A Reply