फुरकान अंसारी संपादक।

हरिद्वार।1 मई 2026 अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भेल मजदूर कल्याण परिषद, इंटक सेक्टर-3 कार्यालय में शहीद श्रमिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भेल के सैकड़ों श्रमिकों ने शहीद मजदूरों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष मुकुलराज ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंटक के राष्ट्रीय सचिव, संगठन के महामंत्री एवं कांग्रेस पार्टी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबीर सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर 8 घंटे कार्य दिवस लागू होना मजदूर आंदोलनों की बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर के हे मार्केट में 8 घंटे कार्य दिवस की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मजदूरों पर पुलिस द्वारा गोली चलाई गई थी, जिसमें कई श्रमिक शहीद हुए। इसी घटना की स्मृति में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि यदि उस समय मजदूर वर्ग ने एकजुटता नहीं दिखाई होती, तो आज श्रमिकों के अधिकारों की स्थिति अलग होती। श्रमिकों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और संगठित होकर ही वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए संगठन के उपाध्यक्ष प्रशांत दीप गुप्ता ने कहा कि श्रमिक वर्ग को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पुनः संगठित होना होगा। उन्होंने बढ़ते निजीकरण, विनिवेश, संविदा प्रणाली और पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ एकजुट संघर्ष की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस करोड़ों मजदूरों के त्याग, समर्पण और संघर्ष का प्रतीक है।

कार्यक्रम में गौरव ओझा, रविंद्र चौहान, राकेश चौहान, रजनीश कुमार, अमित चौहान, आशुतोष चौहान, संजय शर्मा, प्रदीप चौहान, कपिल राणा, इम्तियाज, मनोज यादव, संदीप चौहान, रितेश गौड़, रिशु चौहान, अम्बरीश प्रजापति, सुनील चौहान, तेजवीर चौहान, अनंगपाल, अशोक शर्मा, सुबोध कुमार, जसविंदर सिंह, शेखर, विकास राजपूत, ललित सैनी, सुशील नेगी, रवि यादव, शानू शर्मा, मनोज धीमान, ओम कृष्ण निगम, कुर्बान अहमद, मन्दीप सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply