फुरकान अंसारी संपादक।

हरिद्वार/पिरान कलियर। हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद में गौकशी और पशु कटान पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिरान कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से करीब 200 किलोग्राम गौमांस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं, जबकि एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 मई 2026 की सुबह थाना पिरान कलियर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम नहर पटरी स्थित जय माता ब्रिक फील्ड के पास बाजूहेड़ी क्षेत्र में पहुंची। नहर किनारे खेतों में झाड़ियों के बीच कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की।

पुलिस कार्रवाई के दौरान तीन व्यक्ति गौकशी करते पाए गए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने इस मामले में थाना पिरान कलियर में मुकदमा संख्या 88/2026 के तहत गौवंश संरक्षण अधिनियम में मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी

करीब 200 किलोग्राम गौमांस

एक छुरी

एक चापड़

स्टील की छोटी रॉड

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला

कांस्टेबल सुबोध कुमार

कांस्टेबल सुनील कुमार

होमगार्ड सुशील कुमार।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गौकशी जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share.
Leave A Reply