फुरकान अंसारी। हरिद्वार,10/07/2026
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/मंगलौर,10 जुलाई 2026। हरिद्वार पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर एवं नशा तस्कर सलमान निवासी मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ PIT-NDPS Act के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को भेजी गई थी। कार्रवाई के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस अधीक्षक…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 10 जुलाई 2026।मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति, निर्धारित समयसीमा, विभागवार प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार को मेला नियंत्रण भवन के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मेलाधिकारी ने कुम्भ मेला-2027 से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से एवं उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न कराने के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 10 जुलाई, 2026।मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि पंचायतीराज विभाग की अधिसूचना दिनांक 01 जुलाई, 2026 के तहत उत्तराखण्ड जिला योजना समिति अधिनियम, 2007 (यथासंशोधित), उत्तराखण्ड जिला योजना समिति (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा-4 तथा उत्तराखण्ड जिला योजना समिति नियमावली, 2010 (यथासंशोधित) के प्रावधानों के अंतर्गत राज्य के समस्त जनपदों में जिला योजना समितियों के गठन हेतु ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों तथा नामित सदस्यों की संख्या का अनंतिम निर्धारण (परिसीमन) किया गया है। उन्होंने बताया कि शासनादेश दिनांक 01 जुलाई, 2026 द्वारा घोषित कार्यक्रम में आंशिक…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं आवश्यक सुविधाओं के प्रभावी समन्वय के लिए पुलिस अधीक्षक नगर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही पुलिस कर्मचारियों के कल्याणार्थ पुलिस कल्याण समिति का गठन किया गया है, जिसके सदस्य निम्नलिखित हैं 1. श्री सुरेंद्र प्रसाद बलूनी – क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन, हरिद्वार 2. श्री प्रवीण आलोक – प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन, हरिद्वार 3. श्री रितेश शाह – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली भगवानपुर 4. श्री अजय शाह – थाना प्रभारी, सिडकुल उक्त समिति कांवड़ मेले…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 10 जुलाई 2026।आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचन्द्र शेट की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कांवड़ यात्रा मार्ग एवं कांवड़ पटरी पर की जा रही व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 10 जुलाई, 2026।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार लाभार्थियों की पात्रता एवं अपात्रता के निर्धारण के लिए जनपद की विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में खुली बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 09 जुलाई, 2026 को विकासखंड रुड़की की ग्राम पंचायत टोडा कल्याणपुर एहतमाल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के संबंध में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन टिंकू चौहान, ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/लक्सर,10 जुलाई 2026। विधानसभा क्षेत्र लक्सर के ग्राम जैनपुर, लादपुर मुहम्मदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध के ऊपर से पानी निकल आया, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही विधायक शहजाद बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक शहजाद ने तहसीलदार लक्सर सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर बुलाकर स्थिति का जायजा लिया। उनके निर्देश पर जल निकासी एवं राहत कार्य तुरंत शुरू कराए गए। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रभावित…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 09 जुलाई 2026।भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 09 जुलाई को सायं 6:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को जनपद हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार वर्षा के कारण नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छात्रहित एवं बाल्यहित को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 09 जुलाई 2026।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों से जलभराव की सूचना प्राप्त हुई है, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु सूचना उपलब्ध कराई गई है तथा संबंधित अधिकारियों एवं आपदा प्रबंधन टीमों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई। उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद में भारी बारिश के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि,पशुहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है तथा आपदा प्रबन्धन परिचालन…

