फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए जटवाड़ा से शिवालिकनगर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का सोमवार को विधिवत पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 2 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से सड़क का कायाकल्प किया जाएगा।
इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, विद्युत, पार्क, यातायात व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। जटवाड़ा से शिवालिकनगर को जोड़ने वाला मार्ग क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विधायक ने कहा कि रानीपुर विधानसभा का निरंतर विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में बेहतर सड़क, सुगम आवागमन और आधुनिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से विकास कार्यों की गति लगातार जारी है और आने वाले समय में रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी धरातल पर दिखाई देंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को लगातार मिल रहा है।
सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक आदेश चौहान एवं प्रदेश सरकार का आभार जताया।
इस अवसर पर हरिद्वार मेयर किरण जैसल, मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ, पार्षद आशुतोष चक्रपाणि, योगेंद्र सैनी, महामंत्री अंकुर पालीवाल, भगत सिंह, सुरेंद्र पाल, हंसराज कटारिया, रजनी वर्मा, चमन चौहान, आकाश कुमार, आकाश चंचल, पवनदीप, सचिन सैनी, लव चौहान, किरण वर्मा, भावेश सिखोला, गुलाम साबिर, चंचल, सारिका, विनोद चौहान, अमित कुमार, अनिल कुमार, सागर कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्षद, पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


