फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 21 सितंबर 2026।
गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की विश्वविद्यालय शाखा द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना/हड़ताल शुरू की गई। धरना कुलसचिव कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा।
*कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
संघ द्वारा प्रमुख रूप से निम्न मांगें उठाई गईं-*
संघ के अनुसार, कुलपति द्वारा कर्मचारियों के लिए की गई “केकड़ा” संबंधी टिप्पणी पर माफी मांगी जाए।
पिछले 10-15-20 वर्षों से फिक्स मानदेय पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमानुसार नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में उचित वृद्धि की जाए।
कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया जाए।

कर्मचारियों की मांगों को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया गया।
संघ के शाखा अध्यक्ष सोनू कुमार ने धरना स्थल पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील कि कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल के साथ शीघ्र
संवाद शुरू किया जाए, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और नियमानुसार समाधान निकालने का सकारात्मक प्रयास किया जाए, ताकि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक वातावरण सुचारु बना रहे।
*छात्र एवं शिक्षकेतर कर्मचारी प्रतिनिधियों ने दिया समर्थन*
धरना स्थल पर पहुंचकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि सोकेन्द्र बालियान ने कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और संवाद के माध्यम से समाधान की आवश्यकता पर अपना समर्थन व्यक्त किया।
कर्मचारी किसी भी विश्वविद्यालय की व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। छात्र हित, शिक्षक हित, कर्मचारी हित और विश्वविद्यालय हित- ये सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। किसी भी समस्या का स्थायी समाधान संवाद, संवेदनशीलता और आपसी सहमति से ही संभव है।

इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रविकांत मलिक ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर स्थायी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज ने भी दिया समर्थन और कहा कि कल से दल बल के साथ धरने में शामिल होंगे

धरने में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
शाखा अध्यक्ष सोनू कुमार, सोकेन्द्र बालियान, जॉनी कुमार, रविकांत मलिक, रजनीश भारद्वाज, नवदीप भारद्वाज, संजीव कुमार, नवीन कुमार, बृजेश कुमार, आनंद सिंह, दलजीत, पवन कुमार, चंदा राणा, मनु गुप्ता, जाकिर, सुभाष जी, सुषमा, पूनम सहित लगभग 80 कर्मचारी धरने में उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply