फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 21 सितंबर 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड बहादराबाद में 22 सितंबर 2026 को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन तक शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और क्षेत्रवासियों की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बहादराबाद विकास खंड क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने और अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की।
Add A Comment

