(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 11 मई 2026। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से दुराचार के मामले में फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक Bahadrabad के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 61/26 में वांछित आरोपी…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 11 मई 2026: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज नेशनल हाईवे स्थित शंकराचार्य चौक पर विशेष अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनाए गए तथा भविष्य में बिना हेलमेट वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में हरिद्वार पुलिस द्वारा जब्त किए गए रेट्रो साइलेंसर एवं प्रेशर हार्न का नियमानुसार विनिष्टीकरण (नष्टिकरण) भी किया गया। पुलिस ने आमजन को संदेश…
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने वाले 2 चालक गिरफ्तार,“ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान के दौरान दो वाहन सीज, चालकों पर एमवी एक्ट में कार्रवाई (फुरकान अंसारी) हरिद्वार,11 मई 2026।पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 10 मई 2026 की रात्रि में रानीपुर पुलिस ने रैश ड्राइविंग और “ड्रिंक एंड ड्राइव” के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार पुलिस के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ट्यूशन के लिए निकली 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। मामले में परिजनों ने किशोरी के दोस्त ऋतिक समेत अन्य महिला व पुरुष मित्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, गोविंदपुरी स्थित मान्यवर वाली गली निवासी परिजनों ने कोतवाली ज्वालापुर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय पोती 8 मई 2026 को शाम करीब 4 बजे ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने पिल्ला गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के तीन मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। कनखल पुलिस के मुताबिक आरोपी गैंग को नशा, पैसा और हथियार उपलब्ध कराकर विभिन्न वारदातों को अंजाम दिलाने में मदद करते थे। पुलिस का दावा है कि गैंग का नेटवर्क भूपतवाला, ज्वालापुर, कनखल, पथरी और लक्सर तक फैला हुआ था, जिसे अब ध्वस्त किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है।…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 10 मई 2026 ।हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,10/05/2026।गंगनहर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी में लिप्त दो गैंगस्टर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद भर में अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सफरपुर निवासी दो आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित पूर्व में भी गौकशी के मामलों में नामजद रह चुके हैं और वर्तमान में भी इस अवैध…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कनखल पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने और लड़ाई-झगड़ा कर हुड़दंग मचाने वाले 07 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों, गुंडा तत्वों एवं हुड़दंग करने वालों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार , 09 मई 2026 : हरिद्वार पुलिस की तत्परता, मानवता और साहस का एक और सराहनीय चेहरा उस समय देखने को मिला जब रोड़ी बेलवाला घाट क्षेत्र में गश्त के दौरान एक महिला को गंगा जी में डूबने से बचाकर नई जिंदगी दी गई। आज दिनांक 09 मई 2026 को लगभग दोपहर 3 बजे अपर उप निरीक्षक संदीप वर्मा मय हमराही कांस्टेबल अजीत तोमर रोड़ी बेलवाला घाट क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान विष्णु घाट के पास एक महिला के गंगा जी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दरोगा संदीप…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 9 मई 2026।कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस को नकली नोटों के मामले में सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा गठित पुलिस टीमों को अलग-अलग स्थानों पर समय बदलकर चेकिंग हेतु लगाया गया था। अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, जिसके कब्जे से कुल ₹850 मूल्य के 09 नकली नोट बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा…

