(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कनखल पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने और लड़ाई-झगड़ा कर हुड़दंग मचाने वाले 07 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों, गुंडा तत्वों एवं हुड़दंग करने वालों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 09 मई 2026 को कनखल पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग कर रहे 07 व्यक्तियों को पकड़कर हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

4,आरोपित- निवासी घीस्सूपुरा धनपुरा, थाना पथरी

3,आरोपित-निवासी बंगाली बस्ती, आर्यनगर ज्वालापुर

पुलिस टीम

उ0नि0 धनराम शर्मा

अ0उ0नि0 सूरजपाल

हे0का0 राकेश राणा

का0 जितेन्द्र राणा

का0 राजेश डोभाल

का0 पंकज चौहान।

Share.
Leave A Reply