(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 11 मई 2026। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से दुराचार के मामले में फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक Bahadrabad के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 61/26 में वांछित आरोपी अजीम पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम शान्तरशाह को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग से दुराचार के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को पतंजलि अंडरपास शान्तरशाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक उमेश कुमार

उपनिरीक्षक ज्योति नेगी

कांस्टेबल अंकित कुमार

कांस्टेबल नितुल यादव

होमगार्ड प्रदीप कुमार।

Share.
Leave A Reply