(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 9 मई 2026।कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस को नकली नोटों के मामले में सफलता हाथ लगी है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा गठित पुलिस टीमों को अलग-अलग स्थानों पर समय बदलकर चेकिंग हेतु लगाया गया था। अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, जिसके कब्जे से कुल ₹850 मूल्य के 09 नकली नोट बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस टीम उ0नि0 नितिन विष्ट,कानि0 केडी राणा,कानि0 आमिर की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply