(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार,10/05/2026।गंगनहर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी में लिप्त दो गैंगस्टर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद भर में अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सफरपुर निवासी दो आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित पूर्व में भी गौकशी के मामलों में नामजद रह चुके हैं और वर्तमान में भी इस अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए गए। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी, जिसके बाद गंगनहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुभान पुत्र घसीटा तथा अब्बास पुत्र अल्लादिया निवासी ग्राम सफरपुर, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस टी में
प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव
उपनिरीक्षक मनीष कवि
कांस्टेबल राहुल
कांस्टेबल अर्जुन शामिल रहे।


