फुरकान अंसारी।

हरिद्वार, 08 जुलाई। ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का चंद घंटों में खुलासा कर एक शातिर वाहन चोर को चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, वाल्मीकि बस्ती निवासी आरग्य चंचल पुत्र भूपेंद्र चंचल ने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (संख्या UK-08-P-5284) धर्मशाला के पास से चोरी होने की शिकायत कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 489/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ निवासी ज्वालापुर को रेगुलेटर पुल नहर पटरी क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनीष भंडारी

हेड कांस्टेबल राजीव चौधरी

कांस्टेबल अरुण कोटनाला की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply