(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार,24/05/2026।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार वीकेंड के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए जनपद में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का निरीक्षण करते हुए यातायात संचालन की कमान संभाली गई।
यातायात पुलिस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग कर श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।


