(फुरकान अंसारी)
देहरादून,24/05/2026।विधानसभा धर्मपुर के मेहुवाला क्षेत्र में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली की उपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष तारीफ हुसैन की अध्यक्षता में मास्टर सलीम के स्कूल में किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मास्टर सलीम को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। वहीं विधानसभा धर्मपुर की कार्यकारिणी में एहतेशाम को महामंत्री, समीर राव को युवा अध्यक्ष, मोहम्मद कैफ को विधानसभा उपाध्यक्ष तथा रिजवान को विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही कई अन्य साथियों को भी पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी स्तर एवं विधानसभा अध्यक्ष तारीफ हुसैन द्वारा विधिवत नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
बैठक में पार्टी की विचारधारा, जनहित से जुड़े मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) गरीब, मजदूर, किसान, युवा और आम जनता की आवाज बनकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती से जनता के बीच ले जाने तथा गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया। बैठक में युवाओं और आम जनता का उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई।
इस अवसर पर महानगर महासचिव आस मोहम्मद, इकराम, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद रियाज, फैसल मोनू, गुलबहार अल्वी, एडवोकेट शेरखान, नवाबुद्दीन, मुस्तकीम, खालिद, तालिब, तौहीद, सुहैल, शानू खान, शादाब, शमीम मलिक, अरबाज खान, अफजल, अनस सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक की सफलता के लिए विशेष रूप से मास्टर सलीम अहमद, तारीफ हुसैन, समीर राव, एहतेशाम, आशु अल्वी, तालिब, खालिद, आबिद एवं सभी पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।


