नशे के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी,कहाँ से लाया था स्मैक पुलिस कर रही गहन पूछताछ।

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,24/05/2026वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों (स्मैक, चरस, गांजा, अवैध शराब, नशीली दवाइयों एवं इंजेक्शनों आदि) की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

 

सिडकुल पुलिस द्वारा उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

दिनांक 24.05.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिडकुल पुलिस टीम ने कफील बैग पुत्र नौशाद निवासी टांडा भनेड़ा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार को ESME कंपनी के सामने महादेवपुरम सिडकुल क्षेत्र से हिरासत में लिया।

 

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 17.15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

 

आरोपी के विरुद्ध थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 207/2026 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम में 

1. थाना अध्यक्ष अजय शाह

2. ⁠उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा

3. ⁠कांस्टेबल कुलदीप डिमरी

4. कांस्टेबल कुलदीप सिंह की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply