फुरकान अंसारी।
हरिद्वार/देहरादून।देवभूमि उत्तराखंड की बेटी स्व. अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर आज गांधी पार्क, देहरादून में जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व सभी कार्यकर्ताओं ने अंकिता भण्डारी के न्याय के लिए प्रदर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पण की।
इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने का संघर्ष आज भी जारी है। चार साल बीत जाने के बाद भी कई सवाल जस के तस हैं।
1. CBI जाँच का क्या हुआ?
2. VIP के नाम पर CBI की चुप्पी क्यों?
3. अंकिता को पूरा न्याय कब मिलेगा?
हेमा भंडारी ने कहा कि जब तक अंकिता को पूरा न्याय नहीं मिलता और VIP का नाम सामने नहीं आता, तब तक जन अधिकार पार्टी जनशक्ति का संघर्ष सड़कों से लेकर सदन तक जारी रहेगा।
कार्यक्रम में पार्टी के महानगर अध्यक्ष उस्मान सोनू , महानगर महासचिव आस मोहम्मद , मोहम्मद अफजल जी, एहताशाम सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


