फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। नवोदय नगर के वार्ड संख्या 13 स्थित हरिद्वार ग्रीन सोसायटी के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित गणेश महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश की आरती की और क्षेत्रवासियों को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कॉलोनीवासियों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मंदिर प्रांगण में हैंडपंप निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। हैंडपंप लगने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े छोटे-छोटे कार्य भी आमजन के दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाते हैं। क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग और आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा।
हैंडपंप निर्माण कार्य के शुभारंभ पर गणेश महोत्सव के आयोजकों एवं कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल व अवधेश राय, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, प्रवीण शर्मा, अटल पवार, नीरज प्रेमी, राहुल गुज्जर, मुकेश रावत, संचित, अभिषेक कृष्णा, भानु प्रताप सिंह, रामनिवास गुज्जर, दीपा सिंह, आकाश पाल, सिद्धार्थ केशरी, पंडित सर्वेश्वर नौटियाल, अनुराधा, सुनीता जैन, शिखा, आशी, ती, पूनम, श्वेता सिंह, वागेश्वरी, हिमानी, पूजा, पूनम, रानी, सीमा, आरती, कुसुमलता, हिना, खुशबु, रागिनी तिवारी, रागिनी सिंह, करुणा, अपूर्व कृष्णा, रागिनी सक्सेना, आरती सिंह, प्रीति, अटल, मनीष मेहता, श्रीकांत तिवारी, अरुण सचान, अरुण मिश्रा, विष्णु गौतम, श्वेता शर्मा, अमित भारती, संध्या, नेहा उपाध्याय, पुष्पा श्रीवास्तव, श्रीमती आदेश चौहान, अक्षत जैन सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


