फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। दिनांक 19.09.2026 को कोतवाली खानपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के एक सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्ति हंगामा एवं उत्पात कर रहे हैं, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है तथा सार्वजनिक शांति प्रभावित हो रही है।
सूचना पर खानपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों को समझाते हुए सार्वजनिक स्थान पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जा रही है।
हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार का हंगामा, विवाद अथवा ऐसा कृत्य न करें जिससे आमजन को परेशानी हो या सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो।
कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


