Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 6 सितम्बर। रानीपुर विधानसभा से भावी विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ई.संजय सैनी के संयोजन में रविवार को जगजीतपुर क्षेत्र में ‘बदलाव का संकल्प जन-जागृति अभियान’ के तहत शंखनाद रैली निकाली गई। अंबेडकर पार्क से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान ई.संजय सैनी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जलभराव, खराब सड़कों, महंगे पानी के बिल, स्मार्ट मीटर तथा शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर जनता परेशान है और अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि अभियान किसी व्यक्ति विशेष के…

Read More

फुरकान अंसारी  हरिद्वार। यूजीसी के नए प्रावधानों, एससी-एसटी कानून और मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के विरोध में रविवार को सवर्ण समाज के लोगों ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने करीब लगभग पांच घंटे तक विरोध जताते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी एक्ट वापस लेने, एससी-एसटी कानून में बदलाव तथा आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने किया। बाद में प्रशासन की ओर से एडीएम वैभव गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और उनकी मांगों को केंद्र सरकार तक…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड देहरादून स्थित होटल में सर्राफ मंडल देहरादून द्वारा आयोजित भव्य एग्जीबिशन का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एग्जीबिशन में प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के आभूषणों, पारंपरिक डिजाइनों और स्वर्णकारों की कला एवं हुनर का अवलोकन किया तथा आयोजकों और स्वर्णकार समाज को इस आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय कला, संस्कृति, परंपरा और स्थानीय हुनर को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। स्वर्णकार समाज केवल आभूषणों का निर्माण नहीं करता, बल्कि भारत…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के लगातार सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस एवं ANTF हरिद्वार की संयुक्त टीम ने 02 नशा तस्करों को दबोचा। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गंगनहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर सकपकाकर भागने का प्रयास कर रहे दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, गौ-तस्करों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।  उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा पुलिस टीमों को सक्रिय करते हुए क्षेत्र में लगातार चेकिंग, निगरानी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। दिनांक 05.09.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चौकी रायसी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कंकरखाता के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा गौकशी की गई है तथा मौके पर गौवंशीय पशु का सिर एवं खाल के टुकड़े…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने गोर्खाली समाज की माताओं-बहनों को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरितालिका तीज माता पार्वती की अटूट तपस्या, विश्वास, समर्पण और शक्ति का प्रतीक है। यह पर्व हमें दृढ़ संकल्प और अटूट विश्वास के साथ अपने…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार।दिनांक 03.07.2026 को वादी देशराज पुत्र फूल सिंह, निवासी ग्राम जसवावाला, तहसील रुड़की, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रुड़की में तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपीगण को निवासी ग्राम सैदपुरा, थाना मंगलौर, द्वारा जमीन बेचने के नाम पर वादी से ₹12 लाख की धोखाधड़ी की गई तथा फर्जी एवं जाली बैनामा तैयार कर वादी के पक्ष में किया गया। प्रकरण में कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 285/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 6 सितंबर 2026।हरिद्वार जनपद के विकासखंड सभागार लक्सर में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) के उपाध्यक्ष विनय रुहेला की अध्यक्षता में मानसून एवं बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन तथा सिंचाई, लोक निर्माण विभाग (PWD), जल संस्थान, विद्युत, स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत राज, नगर निकाय एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।       उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने लक्सर एवं खानपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों, राहत एवं बचाव कार्यों, जल निकासी, क्षति आकलन तथा पुनर्वास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 06 सितम्बर 2026।भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ़ इंजीनियर्स की ओर से माउंट त्रिशूल (7,120 मीटर / 23,360 फ़ीट) के लिए एक पर्वतारोहण अभियान को रुड़की स्थित बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर से औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह गढ़वाल हिमालय की सबसे मुश्किल चोटियों में से एक पर चढ़ने के एक चुनौतीपूर्ण प्रयास की शुरुआत थी। इस समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, जिनमें सेंट्रल कमांड के GOC-in-C लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, इंजीनियर-इन-चीफ़ लेफ्टिनेंट जनरल विकास रोहेला और बंगाल सैपर्स एंड मिलिट्री सर्वे के कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसएस दहिया…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, पेन और 5,800 रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 5/6 सितंबर की रात मोहल्ला तेलियान स्थित खाली प्लॉट में छापेमारी की गई। यहां सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए छह लोगों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 622/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान…

Read More